नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखना छोड़ दें : रवि शंकर प्रसाद

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बिहार की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार PM का ख्वाब देखना छोड़ दें। PM के लिए देश में कोई वैकेंसी नहीं है। वे आज पटना सिटी में BJP के एक कार्यकर्ता के आवास पर पहुंचे थे।

बिहार में 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनेगी : रवि शंकर प्रसाद

उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता फिर से एक बार नरेन्द्र मोदी को देश का PM बनाएगी और बिहार में 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार तीन खंभों पर खड़ी है।

पहला भ्रष्टाचार की सजा पा चुके लोग, दूसरा भ्रष्टाचार के आरोपित और तीसरा भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं। नीतीश कुमार को RJD के लोग देश का प्रधानमंत्री (PM) बनाने का सपना दिखा रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा।

Share This Article