Latest Newsबिहारजहरीली शराब से मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा- पीयोगे तो मरोगे

जहरीली शराब से मौत पर मुख्यमंत्री ने कहा- पीयोगे तो मरोगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में हाल के दिनों में सारण और वैशाली (Saran-Vaishali) में जहरीली शराब से हुई मौत पर Media से बातचीत में शुक्रवार को CM Nitish Kumar ने कहा कि हम तो इसको लेकर लगातार अभियान चलाते रहते हैं।

समाज सुधार अभियान भी चलाया जाता है। अब तो सब जगह शराब कारोबारी पकड़े भी जा रहे हैं। हम तो पहले से ही कहते आ रहे हैं, शराब पीयोगे तो मरोगे।

कुछ लोग दाएं-बाएं करते है: CM Nitish Kumar

CM Kumar ने कहा कि कुछ लोग दाएं-बाएं करते हैं। वर्ष 2018 में एक बार सर्वे कराया गया था कि कितने लोगों ने शराब छोड़ा। एक करोड़ 64 लाख लोगों ने शराब छोड़ा था।

एक Survey और करने चाहिए अब। शराबबंदी का फैसला तो लोगों के हित में है। अगर शराब नहीं पीजिएगा तो और अच्छा रहेगा स्वस्थ रहिएगा।

CM ने जम्मू-कश्मीर (J&K) के बांदीपुरा में आतंकियों द्वारा Bihar के रहने वाले मोहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या किये जाने पर दुख व्यक्त करते हुए उसके आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) से दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...