Latest Newsबिहारबिहार में अगले महीने 224 नगर निकायों के लिए मतदान होंगे

बिहार में अगले महीने 224 नगर निकायों के लिए मतदान होंगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार (Bihar) में अगले महीने दो चरणों में 10 और 20 अक्टूबर को निकाय चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) ने यह घोषणा की है।

आयोग ने कहा है कि राज्य भर में 224 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के लिए चुनाव होंगे। पहले चरण की मतगणना 12 अक्टूबर को, जबकि दूसरे चरण की मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।

चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना सहित सभी 17 नगर निगमों में दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को मतदान होगा।

दोनों चरणों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा

पहले चरण के लिए 21 सितंबर तक नामांकन किए जा सकते हैं और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन 26 सितंबर तक होगा और 29 सितंबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, ”10 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों को 25 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए 30 सितंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा।”

जिन नगर निकायों में मतदान हो रहा है, उनमें 44 नगर परिषद और 95 नगर पंचायत हैं।

इनमें कुल 1,14,52,759 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें लगभग 60,17,882 पुरुष और 54,34,455 महिला मतदाता हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...