झारखंड

कल अरगोड़ा में हुई थी बिहार की छात्रा निवेदिता की हत्या, हत्यारोपी को पकड़ने के लिए रांची पुलिस आज भी…

रांची: शुक्रवार को राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बिहार की एक छात्रा निवेदिता की गोली मारकर हत्या (Student Nivedita Murder) कर दी गई थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत फरार हो गए था।

कल रात से ही आरोपी को पकड़ने के लिए रांची पुलिस सक्रिय है और शनिवार को उसकी सक्रियता और बढ़ गई है। रांची पुलिस लगातार छापा मार रही है। बिहार के अलावा और सीमावर्ती राज्य में भी छापेमारी (Raid) कर रही है।

अंकित नाम के युवक को खोज रही पुलिस

जानकारी के अनुसार, निवेदिता अपनी दोस्त के साथ शुक्रवार को दुकान से खरीदारी कर होस्टल (Hostel) जा रही थी, उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने निवेदिता पर गोलीबारी की। उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी दोस्त सृष्टि भी घायल हो गई थी।

उसका इलाज चल रहा है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। Ankit Kumar  नाम का युवक शक के दयारे में है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की टीम जल्द ही इस मामले की जांच कर खुलासा कर लेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker