Latest NewsUncategorizedकोरोना पॉजिटिव हुए Bill Gates, बताया लक्षण हल्के हैं

कोरोना पॉजिटिव हुए Bill Gates, बताया लक्षण हल्के हैं

spot_img
spot_img
spot_img

वॉशिंगटन: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति बिल गेट्स (Bill Gates) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट करके दी।

बिल गेट्स (Bill Gates) ने ट्वीट में कोरोना (Corona) संक्रमित होने, वैक्सीनेशन कराने और अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी है।

बिल गेट्स ने ट्वीट किया मेरी कोविड टेस्ट (Covid Test) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं फिलहाल हल्के लक्षण महसूस कर रहा हूं।

कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा, जब तक कि पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता। डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहा हूं।

बिल गेट्स महामारी को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के समर्थक रहे हैं

उन्होंने ट्वीट किया, मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगवा ली थी और इसका बूस्टर डोज भी ले लिया था। हमारे पास कोरोना टेस्टिंग और मेडिकिल हेल्प की अच्छी सुविधाएं हैं।

गेट्स ने एक अन्य ट्वीट में कहा गेट्स फाउंडेशन की टीमें दो साल बाद आज पहली बार एक साथ इकट्ठे हो रहे हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सभी को देखने और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने का मौके मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हम भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हममें से किसी को भी फिर से महामारी से नहीं जूझना पड़े।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया के सबसे प्रभावशाली निजी फाउंडेशन में से है, जिसके पास लगभग 65 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

बिल गेट्स महामारी को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के समर्थक रहे हैं। खासकर गरीब देशों में वैक्सीन और दवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

गेट्स फाउंडेशन ने अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह कम आय वाले देशों के लिए दवा निर्माता मर्क की एंटीवायरल कोविड-19 गोली के जेनेरिक वर्जन को लोगों तक पहुंचाने के लिए 120 मिलियन डॉलर खर्च करेंगे।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

खबरें और भी हैं...

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...