Latest NewsविदेशBiren Singh ने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर ली...

Biren Singh ने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इंफाल: राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के नेता के रूप में नामित किए जाने के एक दिन बाद, नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने सोमवार को लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

इंफाल के राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल ला. गणेशन ने सिंह को पद की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री के अलावा, भाजपा और उसके सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के पांच नवनिर्वाचित विधायकों ने भी शपथ ली।

पांच मंत्रियों में भाजपा के थोंगम बिस्वजीत सिंह, युमनाम खेमचंद सिंह, गोविंददास कोंथौजम, नेमचा किपगेन और एनपीएफ के अवांगबो न्यूमाई शामिल हैं।

पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन बीरेन सिंह मंत्रिपरिषद में एकमात्र महिला मंत्री हैं। हालांकि मंत्रिपरिषद के बाद में विस्तारित होने की संभावना है, क्योंकि छह मंत्रियों के पद खाली हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के उनके समकक्ष बिप्लब कुमार देब और कई शीर्ष गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

भाजपा ने फरवरी-मार्च के चुनावों में, जिसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे, ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों के साथ बहुमत हासिल किया था।

एक पूर्व फुटबॉलर से पत्रकार और फिर राजनेता बने 61 वर्षीय सिंह इससे पहले कांग्रेस में थे। वह अक्टूबर 2016 में भाजपा में शामिल हुए और फरवरी-मार्च विधानसभा चुनावों में, रिकॉर्ड 5वीं बार अपने पारंपरिक हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...