झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला बिरसा मुंडा स्मारक समिति का प्रतिनिधिमंडल

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ( CM Hemant Soren) शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति (Bhagwan Birsa Munda Memorial Committee) चकला, ओरमांझी, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से भगवान बिरसा जैविक उद्यान ,ओरमांझी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने और उनकी जीवनी तथा वीरता-शौर्य गाथा को दर्शाने की व्यवस्था करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सप्रेम भेंट

इस मौके पर उन्होंने CM को भगवान बिरसा मुंडा की (Bhagwan Birsa Munda) प्रतिमा सप्रेम भेंट की ।

प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक और जनजातीय परामर्शदात्री परिषद के सदस्य जमाल मुंडा, संरक्षक काशीनाथ पाहन, अध्यक्ष वीणा मुंडा, सचिव अशोक कुमार मुंडा, उप सचिव दीपक मुंडा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव और विष्णु मुंडा शामिल थे ।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker