BJP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा मंजूर, वीरेन्द्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में पार्टी की हार के कुछ दिनों बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वह दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) की ओर से रविवार को जारी एक संगठनात्मक नियुक्ति आदेश के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आदेश गुप्ता का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार किया जाता है।

आदेश गुप्ता ने कहा…

दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) को अगले आदेश तक राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्तकाल प्रभाव से लागू होगी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कल ही अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया था। एमसीडी चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मेरा इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है और नया अध्यक्ष चुने जाने तक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा की इकाई के अंदर कई बड़े बदलाव मिल सकते हैं देखने

उल्लेखनीय है कि एमसीडी के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को Vote डाले गये थे। सात दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित किये गये। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 वार्डों पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा को 104 सीटें ही मिलीं थीं।

इसके बाद से ही आदेश गुप्ता के इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे। आदेश गुप्ता खुद अपने ही विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर में आने वाले 4 वार्ड में से एक भी वार्ड को नहीं बचा सके और हार गए।

यहां तक कि जिस वार्ड से वह खुद पार्षद रहे और 2017 में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी वह वार्ड भी इस बार भाजपा हार गई।

वहीं, हार के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश इकाई में अंदरूनी गुटबाजी (Infighting) भी तेज हो गई थी। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली भाजपा की इकाई के अंदर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Share This Article