Latest NewsUncategorizedभाजपा ने देश को शर्मिंदा किया: पवन खेड़ा

भाजपा ने देश को शर्मिंदा किया: पवन खेड़ा

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (B J P) पर देश को शर्मिंदा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की एक प्रवक्ता ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी किया जिसका परिणाम पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है।

खेडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। कांग्रेस सत्ता पक्ष को हमेशा सजग करती रही है लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पद से हटाए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि भाजपा ने विदेश में भारत के प्रति बढ़ते विरोध के बाद अपने प्रवक्ता पर कार्रवाई की है।

पहचान पर आंच न आए इसके लिए हमेशा सजग रहना चाहिए

उन्होंने कहा कि भाजपा की कट्टर सोच के चलते भारत की छवि पूरी दुनिया में धूमिल हो रही है। भाजपा नेताओं को समझना चाहिए कि भारत विविधिता में एकता वाला देश है। इसकी इस पहचान पर आंच न आए इसके लिए हमेशा सजग रहना चाहिए।

विपक्ष ने भी समय-समय पर केन्द्र सरकार को सजग करने का काम किया है। लेकिन भाजपा सच सुनने को तैयार नहीं है। इसी का परिणाम है कि भाजपा की खामियों की सजा भारत को मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता नूपुर शर्मा (BJP leader Nupur Sharma) की ओर से पैगंबर मोहम्मद के प्रति बीते दिनों दिए एक कथित अपमानजनक टिप्पणी का इस्लामिक देशों में खासकर खाड़ी देशों में कड़ा विरोध है।

जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि भारत सभी धर्मों का आदर करता है। इस तरह की टिप्पणियां सरकार के विचार नहीं हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

spot_img

Latest articles

मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास के लिए “मेड इन बिहार” मेगा हर्बल प्रोजेक्ट स्थापित करने का रखा प्रस्ताव

लाेकप्रिय लाेकगायिका और बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर...

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

पवन सिंह को मिल सकता है मौका पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

खबरें और भी हैं...