भाजपा अब हंसुआ के बियाह में खुरपी की गीत गा रही है: अविनाश पाण्डेय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय पर शिकायत दर्ज कराने पर तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा अब हंसुआ के बियाह में खुरपी की गीत गा रही है।

सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के लोगों को इतनी समझ होनी चाहिए कि भले ही चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं लेकिन पंचायत चुनाव हर राजनैतिक दल के कार्यकर्ता या उसके समर्थित लोग लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर हम यह कहते हैं कि पंचायत चुनाव जीतने वाले लोगों को संगठन में जगह देकर उनके अनुभव को हम राज्य हित में साझा करेंगे, तो यह आचार संहिता उल्लंघन का मामला कहां है।

Share This Article