BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों पर दिया विवादित बयान, कहा- इतना गंदे कपड़े पहनती हैं पूरी शूर्पणखा लगती हैं

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान की वजह से विवादों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार उनका सोशल मीडिया पर

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kailash Vijayvargiya Controversial : BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) एक बार फिर अपने बयान की वजह से विवादों (Controversies) में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस बार उनका सोशल मीडिया पर हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का एक Video वायरल हो रहा है। इसमें कैलाश विजयवर्गीय बोल रहे हैं कि कुछ महिलाएं ऐसे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि मन करता है उनको कार से उतरकर थप्पड़ मार दें। वो पूरी शूर्पणखा लगती हैं।

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों पर दिया विवादित बयान, कहा- इतना गंदे कपड़े पहनती हैं पूरी शूर्पणखा लगती हैं- BJP leader Kailash Vijayvargiya gave a controversial statement on girls, said- they wear such dirty clothes, they look like complete shurpanakha

महिलाओं को देवी बोलते: कैलाश

इस Video में कैलाश कहते हुए नजर आ रहे हैं, मैं कभी-कभी देखता हूं, ‘मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए।

सच कह रहा हूं, भगवान की कसम। हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा। लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि… अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं।

उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता। बिल्कुल शूर्पनखा (Shurpanakha) लगती है। सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है। जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार। बच्चों में आप संस्कार डालिए। मैं बहुत चिंतित हूं।’

TAGGED:
Share This Article