Latest Newsझारखंडरांची में BJP नेताओं ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात

रांची में BJP नेताओं ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मन की बात रविवार को कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।

रांची महानगर जिलांतर्गत हरमू मंडल  के बूथ संख्या 305 पर PM मोदी की मन की बात (Man Ki Baat) सुनने के बाद झारखंड भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह (Karmaveer Singh) ने कहा कि PM की मन की बात बदलते भारत की तस्वीर बयां करने वाली है।

दरअसल, मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने इस साल मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष और मोटे अनाजों (International Millets Year and Coarse Cereals) का जिक्र किया है। PM ने बताया कि कैसे यह बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ किसानों के लिए भी फायदेमंद हैं।

मिलेट्स को लोग बड़े पैमाने पर अपना रहे

संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि PM की मन की बात जमीन से लेकर आकाश, पूर्व से लेकर पश्चिम, उत्तर से लेकर दक्षिण तक सारे समाज को जोड़ने वाली रही।

उन्होंने जनजातीय समाज (Tribal Society) की महत्ता बतायी तो मोटे अनाज की खेती से कैसे हमारे किसान खुशहाल होंगे, इसका भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर PM मोदी की मन की बात, बदलते भारत की तस्वीर बयां करने वाली और देशवासियों को और बेहतर करने की प्रेरणा देने वाली भी रही।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात में मोटे अनाजों जैसे ज्वार, बाजरा, मरुआ आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने व्यापक स्तर पर सक्रिय भागीदारी करके योग और फिट्नेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है. ठीक उसी तरह मिलेट्स को भी लोग बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं।

मिलेट्स को अपने खानपान का हिस्सा बना रहे हैं। कई प्रगतिशील किसान और पढ़े लिखे युवाओं द्वारा नौकरी छोड़कर मिलेट्स की खेती (Cultivation Of Millets) में बेहतर करने का जिक्र प्रधानमंत्री ने किया और कहा कि मोटे अनाज की खेती ना सिर्फ किसानों को स्वस्थ रखेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएगा क्योंकि इसका बाजार मूल्य सामान्य फसलों से काफी ज्यादा है।

G-20 की अध्यक्षता मिलने से देशभर में इसकी चर्चा और उत्साह का जिक्र

इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले के केवी रामा सुब्बा रेड्डी और महाराष्ट्र में अलीबाग के पास केनाड गांव की रहने वाली शर्मीला ओसवाल का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि आज देश के कोने-कोने में G-20 की समिट लगातार चल रही है और खुशी है कि देश के हर कोने में जहां भी G-20 की समिट हो रही है, मिलेट्स से बने पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन उसमें शामिल होते हैं। यह प्रयास और दुनिया में बढ़ने वाली मिलेट्स की डिमांड हमारे छोटे किसानों को कितनी ताकत देने वाली है।

अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स (International Millets) वर्ष 2023 और मोटे अनाज की महत्ता के अलावा PM ने साल 2023 के पहले मन की बात कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय की पद्म पुरस्कारों में बढ़ते प्रतिनिधित्व, कश्मीर के मौसम और वहां के बदलते माहौल, G-20 की अध्यक्षता मिलने से देशभर में इसकी चर्चा और उत्साह का जिक्र किया।

कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र स्थित बूथों पर मन की बात को सुना

उन्होंने हो भाषा के लिए काम करने वाले झारखंड के जानुम सिंह सोय, धानीराम टोटो, बी. रामकृष्ण रेड्डी सहित कई नामों का जिक्र भी मन की बात में किया।

रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि यह कार्यक्रम गागर में सागर भरा हुआ होता है। मन की बात कार्यक्रम जन जन भारत की सांस्कृतिक ,भौगोलिक और एकात्मता से परिचित कराता है।

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, काजल प्रधान,सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र स्थित बूथों पर मन की बात (Man Ki Baat) को सुना।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...