संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग कर रही BJP: बादल पत्रलेख

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: JMM जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा (Rajendra Sinha) के नेतृत्व में शनिवार को शिवाजी मैदान से कचहरी तक रैली निकाली। बाद में कचहरी परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का संचालन सन्नू सिद्धिकी ने किया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय से उपस्थित थे।

मौके पर बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) ने कहा मुख्यमंत्री ने लोगों का दिल जीतने का काम किया है, जिसे लोग पचा नहीं पा रहे। भाजपा संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है। बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कदम लगातार बढ़ता जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा देश में जिस तरह से हालत है, हम ये कह सकते हैं देश संकट के दौर से गुजर रहा है।

सहाय ने कहा…

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार जिस तरह से काम कर रही है और वहीं राहुल गांधी जिस तरह से यात्रा निकाल रहे हैं इससे भाजपा घबरा गई है।

कांग्रेस ने जितनी भी संस्थाओं को स्वतंत्र बनाया था आज उसे गुलाम बनाने का काम भाजपा कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन का बेटा है।

हुंकार कर देगा तो विपक्षियों का पायजामा गीला हो जाएगा। मुझे खुशी है की JMM का नेता ही नहीं हमारी सरकार की मुखिया हेमंत सोरेन ने जिस तेवर से लड़ाई छेड़ा है उसे मैं जोहार करता हूं।

Share This Article