Homeझारखंडभाजपा विधायक रणधीर सिंह को मिला 48 घंटे का वक्त, नहीं तो...

भाजपा विधायक रणधीर सिंह को मिला 48 घंटे का वक्त, नहीं तो जबरन निकाला जायेगा घर से बाहर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: सारठ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के रांची स्थित सरकारी मकान को खाली कराने के लिए शनिवार को प्रशासन की टीम उनके आवास पर पहुंची।

लेकिन रणधीर सिंह आवास पर नहीं थे और दंडाधिकारी ने जब उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि मकान खाली करने के लिए वे सामानों की पैकिंग कर रहे हैं।

इसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें 48 घंटे का वक्त सामान खाली करने के लिए दिया।

इस अवधि में विधायक ने आवास खाली नहीं किया तो जबरन उनका सामान घर से बाहर निकाला जाएगा।

दंडाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम सरकारी आवास खाली कराने पहुंची थी।

विधायक के एक कर्मी ने बताया कि सामान की पैकिंग शुरू हो चुकी है। अगले दो दिनों में आवास खाली कर देंगे।

दंडाधिकारी डुंगडुंग ने बताया कि विधायक की ओर से सामान की पैकिंग शुरू कर दी गई हैं।

इसके लिए 2 दिन का समय मांगा गया है। अगर 48 घंटे में वह आवास खाली कर देते हैं तो ठीक हैं।

इसके बाद भी विधायक आवास खाली नहीं करते हैं तो जबरन आवाज खाली कराया जाएगा।

भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री रणधीर सिंह का डोरंडा स्थित एफ टाइप पशुपालन भवन का यह बांग्ला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक स्टीफन मरांडी को अलॉट हुआ है।

स्टीफन मरांडी फिलहाल रशियन हॉस्टल के क्वार्टर नंबर 178 में रहते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में सीए नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर ईडी का छापा, विदेशी शेल कंपनियों से करोड़ों का लेनदेन शक के घेरे में…

Ranchi : रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश कुमार केजरीवाल...

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

खबरें और भी हैं...