Homeझारखंडझारखंड विधानसभा में BJP विधायकों का प्रदर्शन, राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त...

झारखंड विधानसभा में BJP विधायकों का प्रदर्शन, राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करने की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे चरण के 12वें दिन भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के MLAs ने IAS राजीव अरुण एक्का (Rajeev Arun Ekka) को बर्खास्त करने और हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सरकार यह न कहे कि विपक्ष सदन को बाधित कर रहा: शशिभूषण

मौके पर BJP के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण (Biranchi Narayan) ने शनिवार को कहा कि जब राजीव अरुण एक्का (Rajeev Arun Ekka) पर आरोप लगा तो सरकार ने उनका तबादला कर दिया।

यह सजा नहीं है। सरकार अगर उनपर कोई कार्रवाई करती, जांच होती या उन्हें बर्खास्त किया जाता है, तब वह सजा होती।

BJP विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि अगर सरकार इसपर कोई ठोस फैसला नहीं लेती है, तो इस बात को सदन में उठायेंगे। फिर सरकार यह न कहे कि विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है।

डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर छतरपुर विधायक ने किया प्रदर्शन

दूसरी तरफ छतरपुर विधायक पुष्पा देवी विधानसभा के मुख्य द्वार पर अपने विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंडों (नौडीहाबाजार, पड़वा, पाटन और छतरपुर) में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दिया।

पुष्पा देवी ने कहा कि इन प्रखंडों में बाहर से आकर डॉक्टर इलाज करते हैं और यहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन चारों प्रखंडों में डॉक्टरों की नियुक्ति तत्काल की जाये।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...