झारखंड

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पहुंचे उलिहातू, भगवान बिरसा को किया नमन

खूंटी: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, (Sunil Bansal) संगठन महामंत्री कर्मवीर सिह, प्रदेश उपाध्यक्ष और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के विधायक कोचे मुंडा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, जिला प्रभारी सत्य नारायण सिंह, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश सचिव जगन्नाथ मुंडा, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, अनूप कुमार साहू सहित कई नेता शनिवार को अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू और उनकी कर्मस्थली डोम्बारी बुरू पहुंचे और धरती आबा (Dharti Aaba) को नमन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल पहुंचे उलिहातू, भगवान बिरसा को किया नमन - BJP National General Secretary Sunil Bansal reached Ulihatu, bowed down to Lord Birsa

बिरसा मुंडा के स्वजनों को किया सम्मानित

सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने डोम्बारी बुरू और बिरसा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल पहुंचे उलिहातू, भगवान बिरसा को किया नमन - BJP National General Secretary Sunil Bansal reached Ulihatu, bowed down to Lord Birsa

बाद में भाजपा नेता बिरसा मुंढा के पैतृक आवास जाकर उन्हें नमन किया और उनके पड़पोते सुखराम मुंडा (Sukhram Munda) सहित अन्य स्वजनों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल पहुंचे उलिहातू, भगवान बिरसा को किया नमन - BJP National General Secretary Sunil Bansal reached Ulihatu, bowed down to Lord Birsa

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने बिरसा मुंडा (Birsa Munda) के स्वजनों को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker