उपेंद्र कुशवाहा को BJP का न्योता

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार (Bihar) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूत करने के लिए BJP ने उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को 18 जुलाई की दिल्ली बैठक में पहुंचने का निमंत्रण दिया है।

हर बात पहले से सार्वजनिक कर दी जाए, यह जरूरी नहीं: कुशवाहा

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले विपक्ष और NDA दोनों अपनी अपनी ताकत दिखाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में राजग की तरफ से 18 जुलाई को एक बड़ी बैठक बुलाई गई।

इस बैठक में शामिल होने को लेकर अब उपेंद्र कुशवाहा को भी निमंत्रण दिया गया है।

उपेंद्र कुशवाहा आज शाम या कल किसी भी वक्त दिल्ली जाने वाले हैं या नहीं, इस पर फिलहाल उन्होंने अपना रुख साफ नहीं किया है।

कुशवाहा ने सीधे तौर पर कहा है कि – हर बात पहले से सार्वजनिक कर दी जाए, यह जरूरी नहीं।

हम लोग भी अपनी रणनीति बनाने में जुटे

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में सभी लोग अपनी रणनीति बना रहे हैं।

हम लोग भी अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

अब इसी कड़ी में BJP भी दिल्ली में बैठक कर रही है, जिसमें शामिल होने के लिए मुझे फोन पर निमंत्रण दिया गया है।

कुछ बातें बताई नहीं जाती: कुशवाहा

NDA में शामिल होने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि जरूरी नहीं की हर बात मीडिया को बताई जाए, कुछ बातें नहीं बताई जाती हैं।

रही बात मेरे NDA में शामिल होने और न होने की, तो समय आने पर पता चल जाएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि 2024 में नरेन्द्र मोदी का कोई और मुकाबला नहीं कर सकता।

TAGGED:
Share This Article