झारखंड

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर डॉ. अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी BJP

रांची : NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के खिलाफ कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार (Former MP Dr. Ajay Kumar) के दिए गए बयान से BJP में आक्रोश है।

डॉ. अजय कुमार के खिलाफ प्रदेश BJP सड़क पर उतरेगी। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराएगी।

पूर्व विधायक और भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने आपत्ति जताई

पूर्व विधायक और भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव (State President Shivshankar Oraon) ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने मुर्मू के संबंध में कहा था कि वह देश की एक शैतानी विचारधारा का प्रतिनिधत्व करती हैं।

 

कहा-डॉ. अजय कुमार के बयान से केवल BJP ही नहीं, समूचा जनजाति समाज मर्माहत है

 

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवशंकर उरांव ने कहा कि डॉ. अजय कुमार ने अपने बयान में जनजाति समाज की महिला पर ओछी टिप्पणी की है।

उनके बयान से केवल भाजपा ही नहीं, समूचा जनजाति समाज मर्माहत है। पार्टी कांग्रेस के खिलाफ जनांदोलन करेगी। हरिजन अत्याचार एक्ट 1989 के तहत मुकदमा भी दर्ज करायेगी।

शिवशंकर उरांव (Shivshankar Oraon) ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजाति समाज की एक महिला का बैठना तय है। कांग्रेस जैसी पार्टी ने कभी इस समाज को मान नहीं दिया।

कार्तिक उरांव जैसे पढ़े-लिखे महान नेता तक को इंदिरा गांधी कैबिनेट में जगह केवल इसलिए नहीं मिली कि वे जनजाति समाज से थे।

ऐसे में अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी चाहिए कि जनजाति समाज के बारे में कांग्रेस की ऐसी मानसिकता को देखते हुए सामने आएं। ऐसा करके वे जनजाति समाज के एक जवाबदेह व्यक्ति होने का प्रमाण भी देंगे।

शिवशंकर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज की उपेक्षा करती रही है। 21वीं सदी में आदिवासियों के जीवन में दो प्रमुख घटनाएं हुई हैं।

सरकार ने 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम पर राष्ट्रीय जनजाति दिवस घोषित (National Tribal Day declared) किया। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने उम्मीदवार बनाया। प्रधानमंत्री की इस पहल के लिए जनजाति समाज ग्राम सभा कर रहा है। उन्हें धन्यवाद भेज रहा है।

कांग्रेस के पेट में क्यों हो रहा है दर्द : आरती कुजूर

 

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि जनजाति समुदाय के लिए यह गौरव की बात है कि NDA के प्रयास के बाद पहली बार उनके बीच से कोई महिला सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली हैं।

कांग्रेस ने आजादी के बाद लंबे समय तक राज किया, लेकिन आदिवासी समाज और महिलाओं के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया। अब जब ऐसी महिला को अवसर मिल रहा है तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार (Dr. Ajay Kumar) के बयान की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। कांग्रेस आदिवासी समाज की महिला को सिर्फ वोट बैंक समझती है।

सम्मान देने के नाम पर कदम पीछे कर लेती है। उसे यह नहीं पच रहा कि कोई आदिवासी महिला इतने अहम पद पर जाए।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker