HomeUncategorizedदो तरह का हिंदुस्तान बनाना चाहती है भाजपा: राहुल गांधी

दो तरह का हिंदुस्तान बनाना चाहती है भाजपा: राहुल गांधी

spot_img
spot_img
spot_img

बांसवाड़ा: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी(National leader Rahul Gandhi) ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा दो तरह का हिन्दुस्तान बनाना चाहती है, एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का।

भाजपा सरकार कई उद्यमों को अपने मित्रों को बेच रही। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को यहां बेणेश्वर धाम पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले राहुल गांधी ने ने धाम के अच्युतानंद महाराज से मुलाकात करने के बाद पूजा अर्चना की। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Chief Minister Ashok Gehlot) की मौजूदगी में बेणेश्वर धाम पर बनने वाले हाई लेवल पुल का शिलान्यास किया।

कांग्रेस और आदिवासी समाज का मेल बरसों पुराना

सभा में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और आदिवासी समाज का मेल बरसों पुराना है। कांग्रसे आदिवासियों के विकास के लिए हमेशा आगे रहती है।

दूसरी विचारधारा के लोग आदिवासियों को बांटने काम करते हैं और हम आदिवासी वर्ग को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने भाजपा पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party)दो तरह का हिन्दुस्तान बनाना चाहती है, जिसमें एक अमीर वर्ग और दूसरा गरीब वर्ग।

केंद्र सरकार ने कई संस्थाओं को अपने उद्योगपति मित्रों को बेच दिया

जबकि हम एक हिन्दुस्थान बनाना चाहते हैं, जिसमें सभी हिन्दुस्तानी एक गुलदस्ते की तरह रहें। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार ने कई संस्थाओं को अपने उद्योगपति मित्रों को बेच दिया है।

देश में बेरोजगार लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और केवल चंद उद्योगपति को लाभ दिया जा रहा है। सभा में राहुल गांधी ने अशोक गहलोत की सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाएं सारे देश में श्रेष्ठ हैं और इसका लाभ आमजन को मिल रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह मालवीय, जिला प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी, टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, मंच पर मौजूद थे।

सभा का संचालन डूंगरपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने किया और आभार बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने व्यक्त किया।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...