Latest Newsझारखंडझारखंड में दिनदहाड़े बाजार में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, एक...

झारखंड में दिनदहाड़े बाजार में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: अपराधियों ने दिनदहाड़े रेंगारीह थाना क्षेत्र के कोनपाला बाजार में भाजपा कार्यकर्ता सह व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी व्यापारी से लगभग दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

बताया गया कि शहरी क्षेत्र के सलडेगा निवासी महानंद साहू खरीदारी करने के लिए कोनपाला गये थे।

इसी क्रम में लगभग 2 बजे के करीब बाइक सवार दो अपराधी आए तथा महानंद साहू से रुपये छीनने लगे।

इस पर दोनों के बीच गुत्थम गुत्थी होने लगी। इसी क्रम में अपराधियों ने महानंद साहू पर गोली दाग दी।

गोली लगने से महानंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधी उनसे लगभग दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेंगारीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर पार्टी ने जताया शोक

जिला भाजपा ने एक बैठक कर पार्टी कार्यकर्ता व व्यापारी की हत्या पर शोक जताते हुए झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा, आश्रित को नौकरी और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक विमला प्रधान ने संयुक्त रूप से कहा कि इस सरकार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं।

अभी एक माह पहले ही इसी भाजपा कार्यकर्ता से उसी बाजार में 40 हजार की लूट हुई थी। मृतक भाजपा कार्यकर्ता की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। उनका दो माह का एक बच्चा भी है।

भाजपा नेताओं ने दुख की इस घड़ी में परिवार वालों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हत्या के आरोपित की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश साहू, दीपक पुरी, सतीश पांडे, रवि गुप्ता, अनूप प्रसाद, अमरनाथ बामलिया, दुर्ग विजय सिंह देव, प्रणव कुमार, मानकी लाल, अशोक रजक, सतनारायण प्रसाद, कृष्णा ठाकुर मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...