Latest NewsUncategorizedBJP का उपचुनाव में शानदार प्रर्दशन, रामपुर सपा से छीना, आजमगढ़ में...

BJP का उपचुनाव में शानदार प्रर्दशन, रामपुर सपा से छीना, आजमगढ़ में आगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश की तीन लोकसभा और चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर हुए उपचुनाव के अधिकांश सीटों के परिणाम आ गए हैं।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

इस सीट को सपा नेता आजम खान का गढ़ माना जाता रहा है। भाजपा ने इस मिथक को चकनाचूर कर दिया। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।

पंजाब की संगरूर सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह (Simranjit Singh) मान जीत गए हैं। त्रिपुरा में मुख्यमंत्री मानिक साहा ने टाउन बरदोवाली सीट से जीत दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) को हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा के उम्मीदवार आसिम राजा को हरा दिया है।

रामपुर में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने आजम खान के गढ़ में सपा को पटखनी दी है। भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी को 3,67,397 और सपा के असीम रजा को 3,25,205 मत मिले हैं।

आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को अभी तक की मतगणना में 2,99,968 मत मिले हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव को 2,90,835, बसपा के गुड्डू जमाली को 2,57,572 वोट मिले हैं। निरहुआ 09 हजार से अधिक वोटों से निर्णायक बढ़त की ओर हैं।

पंजाब में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपनी जमीन खोती दिख रही है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से 5,822 मतों से जीते हैं।

इस सीट पर भगवंत मान दो बार जीते थे। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है।

जबराजनगर और सूरमा सीट भी भाजपा ने जीत ली

आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 11,468 वोटों से जीत मिली है। दुर्गेश पाठक को कुल 40,319 मत मिले, जबकि 28,851 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस को मात्र 2,014 वोट ही मिले हैं।

झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा (Mander Assembly) उपचुनाव की मतगणना जारी है। 18वें चरण में सत्ताधारी गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की गंगोत्री कुजूर से कड़े मुकाबले में 17,651 मतों से आगे हैं।

आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। एम. विक्रम रेड्डी ने 82,888 वोटों से अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के भरत कुमार को हराया है।

त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। त्रिपुरा की टाउन बरदोवाली सीट से भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री मानिक साहा ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने 6104 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां की जबराजनगर और सूरमा सीट भी भाजपा ने जीत ली है। अगरतला में कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन (Sudip Roy Burman) ने जीत दर्ज की है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...