रांची में रुक्का डैम से बिजनेसमैन अजय सिंह की मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित रुक्का डैम (Rukka Dam) से मंगलवार देर शाम एक शव बरामद किया गया है।

शव की शिनाख्त अजय सिंह के रुप में की गयी है। अजय सिंह (Ajay Singh) बरियातू के रहने वाले थे। बताया गया कि वह सोमवार को लापता हो गए थे।

ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित रुक्का डैम के पास उनका कपड़ा और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वर्तमान में वह बरियातू थाना क्षेत्र में रहते हैं।

कोयले का करते थे कारोबार

अजय सिंह के मोबाइल पर कल फोन आया था, इसके बाद वह घर से बाहर निकले थे। लेकिन वह अपने घर नहीं लौटे।

अजय सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजय सिंह कोयला (Coal) के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

वह रामगढ़ के कुजू से कोयले का कारोबार करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (Rims) भेज दिया है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गयी है।

Share This Article