Homeझारखंडबोकारो : लोहा व्यवसायी के अपहरण मामले में दर्ज हुई FIR

बोकारो : लोहा व्यवसायी के अपहरण मामले में दर्ज हुई FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : बोकारो के सेक्टर 12 निवासी लोहा व्यवसायी (IronTrader) विनोद सिंह ऊर्फ़ विनय सिंह के सुपरवाइजर (Supervisor) भीम सिंह यादव का अपहरण (Abduction) हो गया है।

अपहरण होने की प्राथमिकी सेक्टर 12 थाने में दर्ज कराई गई है। FIR में राकेश कुमार साह, जयराम, विजय यादव और लाला उर्फ लालू को आरोपी बनाया गया है।

बता दें शनिवार की देर शाम को अपहरण हुआ और अपहरण के 42 घंटे बाद आज सोमवार को मामले की प्राथमिकी हुई। दरअसल सेक्टर 12 थाना और सिटी थाना पुलिस के बीच यह मामला सीमा विवाद को लेकर उलझा हुआ था।

बता दें पुलिस ने रविवार रात को राम मंदिर मार्केट (Ram Mandir Market) से लावारिस हालत में भीम सिंह यादव की बाइक बरामद की थी।

शराब पीने के दौरान हुई थी बहस

प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में लोहा व्यवसायी विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि शनिवार 7 जनवरी को उनका सुपरवाइजर भीम सिंह उनके कार्यालय से निकला था।

राममंदिर के पास अवस्थित शराब दुकान के पीछे आरोपियों के साथ शराब पीने के दौरान बहस हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने भीम सिंह की बेरहमी से पिटाई की और गाड़ी में जबरन उठाकर साथ ले गये।

जिसके बाद से उसका फोन अभी तक बंद है। मामले की जांच सिटी थाना व सेक्टर 12 थाना की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।

सिटी थाना प्रभारी (Station in Charge) महेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मोबाइल लोकेशन (Mobile Location) और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (Call Detail Record) निकाल चुकी है।

पुलिस जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ़्तार कर लेगी। बताया जा रहा है कि शहर के आधा दर्ज़न ठिकानों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का मोबाइल लोकेशन पहले धनबाद बता रहा था लेकिन अब लोकेशन पटना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...