Latest NewsकरियरBPSC की 67वीं पीटी परीक्षा रद्द, छात्रों का आरोप- परीक्षा से पहले...

BPSC की 67वीं पीटी परीक्षा रद्द, छात्रों का आरोप- परीक्षा से पहले पेपर हुआ लीक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रविवार को प्रदेशभर में आयोजित की गई 67वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक को होने के बाद आयोग ने यह फैसला किया है।

आज 67वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा थी। इसका पेपर परीक्षा से पहले ही आउट हो गया। इस दौरान छात्रों ने केवल दो कमरों को बंद करके परीक्षा लेने का भी आरोप लगाया है।

प्रश्न पत्र वायरल होने के बाद जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।

इस बाबत आयोग के संयुक्त सचिव-सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले आयोग ने तीन सदस्य कमेटी के गठन की घोषणा की थी।

परीक्षा की आगामी तारीखों के बारे में कुछ भी नहीं बताया

Image

इस कमेटी को कल तक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था लेकिन महज चंद घंटों के अंदर ही यह रिपोर्ट सामने आ गई और इसी को आधार बनाते हुए पीटी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने परीक्षा की आगामी तारीखों के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

बीपीएससी का प्रश्न पेपर लीक होने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था। परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के मेल आईडी पर वायरल क्वेश्चन पेपर की कॉपी अटैच कर भेज दी थी।

इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से भी संज्ञान लिया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कड़े रुख के कारण ही बीपीएससी ने तत्काल परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...