हैवानियत! झारखंड में विक्षिप्त युवती को बनाया हवस का शिकार, अधमरा कर तालाब के किनारे…

मामले की जानकारी होने पर गुमला थाना (Gumla Police Station) प्रभारी विनोद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : रात 11:00 बजे एक विक्षिप्त युवती (Crazy Girl) को उसके घर से उठाकर कुछ हैवान बाहर ले जाते हैं। रेप (Rape) करते हैं और उसके बाद उसे पीटकर अधमरा कर देते हैं।

फिर तालाब किनारे छोड़कर भाग जाते हैं। घटनास्थल (Crime Scene) पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं।

पीड़िता के पिता ने बताया कि पीड़िता की मां गुरुवार की देर रात तक गांव के ही एक युवक की शादी में भाग लेने गई थी। इसी बीच इस घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता के चेहरे पर चोट के कई निशान

शुक्रवार की सुबह को लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके चेहरे पर चोट के कई निशान हैं।

मामले की जानकारी होने पर गुमला थाना (Gumla Police Station) प्रभारी विनोद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article