दिल्ली के केएन काटजू मार्ग पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को यहां दिल्ली के रोहिणी में के.एन. काटजू मार्ग के आसपास के इलाकों में बुलडोजर चला।

अवैध रूप से बनाए गए सभी अस्थायी और स्थायी ढांचे को गिराने के लिए जेसीबी बुलडोजर लगाए गए हैं।

विध्वंस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से कोई विरोध नहीं देखा गया है।

सरकारी जमीन पर लोगों ने छोटी-छोटी झोपड़ियां बना रखी थीं

विध्वंस प्रक्रिया के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में मौके पर मौजूद है।

केएन काटजू मार्ग के फुटपाथ से अस्थाई रूप से बने ढांचों को लोग खुद ही हटाते नजर आए। गौरतलब है कि फुटपाथ यानी सरकारी जमीन पर लोगों ने छोटी-छोटी झोपड़ियां बना रखी थीं।

Share This Article