अमेरिका में बार में चली ताबड़ताड़ गोली, 12 घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेंसिल्वेनिया (अमेरिका): America (अमेरिका) के पेंसिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में शनिवार रात बार में ताबड़ताड़ गोली (America Bullet Fired ) चलने से 12 लोग लहूलुहान हो गए। यह बार केंसिंग्टन एवेन्यू- ईस्ट एलेघेनी के इलाके में है।

पुलिस ने यह जरूर कहा है कि बार में गोली चली है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनको Hospital पहुंचाया गया है।

बाइडेन कई बार बंदूक हिंसा पर पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं

मगर पीड़ितों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक गोलीबारी होने की वजह भी साफ नहीं हो सकी है।

उल्लेखनीय है अमेरिका में गोलीबारी और गैंगवार (Shootout And Gang War) में खूनखूराबा आम बात है। राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार बंदूक हिंसा पर पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं।

वह उदार नियमों को कड़ा करने के पक्ष में हैं। America में कोई भी व्यक्ति आसानी से बंदूक खरीद कर पूरे हक के साथ अपने पास रख सकता है।

Share This Article