आपसी विवाद में चली गोली, युवक की गई जान, जांच कर रही पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : आपसी विवाद में अचानक गोली चल गई और अश्विनी कुमार नामक युवक को गोली लग गई। वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जमशेदपुर (Jamshedpur) के गोविंदपुर थाना (Govindpur Police Station) अंतर्गत खकड़ीपाड़ा स्थित आशीष राय की फैक्ट्री में हुई है।

पुलिस ने की आरोपी की पहचान

घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार मौका ए वारदात पहुंचे। बताया कि गोली आपसी विवाद में चली है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।

Share This Article