Latest NewsUncategorizedSBI Savings Plus Account : SBI के नए सेविंग प्लस अकाउंट में...

SBI Savings Plus Account : SBI के नए सेविंग प्लस अकाउंट में जोखिम कम ब्याज का लाभ अधिक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: SBI Savings Plus Account :देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार सेविंग प्लस अकाउंट योजना लांच की है।

जो ग्राहक अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम कम हो उनके लिए बैंक ऐसा ही विकल्प लेकर आया है।

एसबीआई सेविंग प्लस अकाउंट एक ऐसा ही विकल्प हैं जहां आपको ज्यादा ब्याज कम जोखिम पर मिल रहा है।

एसबीआई में सेविंग अकाउंट की तुलना में 2.7 फीसदी अधिक ब्याज मिल रहा है।

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सेविंग प्लस अकाउंट मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम (एमओडीएस) से लिंक है जिसमें सेविंग अकाउंट का सरप्लस पैसा 1000 रुपये के मल्टीपल में टर्म डिपोजिट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। टर्म पीरियड का समय 1 से पांच साल तक रहता है।

एसबीआई सेविंग प्लस अकाउंट स्कीम से लिंक होता है। इस खाते में मिनिमम बैलेंस वाली रकम 1000 के मल्टीपल में एक साल से 5 साल तक टर्म डिपॉजिट या एफडी में जमा कर दी जाती है।

इसके लिए आपको न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना होगा। एसबीआई सेविंग प्लस अकाउंट के फायदे: इसमें अवधि 1 से 5 साल रहती है। एटीएम कार्ड मिलता है।

मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलती है। एसएमएस अलर्ट आता है। ओडी पर लोन भी मिल जाता है।

1000 रुपये से 10,000 रुपये के मल्टीपल में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। 25 पेज की चेकबुक मिलती है।

कौन खोल सकता है यह अकाउंट:

1 वैलिड केवाईसी डॉक्यूमेंट के साथ कोई भी व्यक्ति ये खाता खोल सकता है। सिंगल या ज्वाइंट इस खाते को खोला जा सकता है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...