बेल के लिए ED कोर्ट पहुंचे व्यवसायी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष, 1 जुलाई को…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बरियातू (Bariatu) स्थित सेना की जमीन से जुड़े घोटाला मामले (Land Scam Case) में कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) और दिलीप घोष ने ED कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है।

दोनों आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को ED के विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।

इसपर सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।

उल्लेखनीय है कि ED ने गत 7 जून को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था।

इन लोगों भी दाखिल खिलाफ चार्जशीट

रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में रांची के पूर्व उपायुक्त IAS छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

TAGGED:
Share This Article