• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो
BJP

उपचुनाव : पांच राज्यों की दो विधानसभा सीटों पर BJP को मिली जीत

2 years ago
YouTuber ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गिरफ्तारी के बाद बासुकीनाथ मंदिर की Security टाइट

YouTuber ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गिरफ्तारी के बाद बासुकीनाथ मंदिर की Security टाइट

2 hours ago
वट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

वट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

3 hours ago
झारखंड से दिल्ली तक गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रामगढ़ पुलिस ने दो Smugglers को दबोचा

झारखंड से दिल्ली तक गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रामगढ़ पुलिस ने दो Smugglers को दबोचा

3 hours ago
हेमंत सोरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

हेमंत सोरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

3 hours ago
धनबाद रेल मंडल में Mega टिकट चेकिंग अभियान, रामगढ़ सहित कई स्टेशनों पर कार्रवाई

धनबाद रेल मंडल में Mega टिकट चेकिंग अभियान, रामगढ़ सहित कई स्टेशनों पर कार्रवाई

3 hours ago
CM हेमंत सोरेन नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

CM हेमंत सोरेन नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

3 hours ago
ICAI का रांची में AI पर Mega सेमिनार, CA स्टूडेंट्स को मिला टेक्नोलॉजी का ‘डोज’

ICAI का रांची में AI पर Mega सेमिनार, CA स्टूडेंट्स को मिला टेक्नोलॉजी का ‘डोज’

3 hours ago
खूंटी में आवासीय स्कूल का शिलान्यास, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले- IAS, IPS बनें झारखंड के बच्चे

खूंटी में आवासीय स्कूल का शिलान्यास, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले- IAS, IPS बनें झारखंड के बच्चे

3 hours ago
ranchi-civil-court

रांची कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना मामले में विक्रांत तिवारी को किया बरी

3 hours ago
marwari college ranchi

रांची के मारवाड़ी कॉलेज में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 93 छात्रों का चयन, 28 शॉर्टलिस्ट

4 hours ago
रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 धंधेबाज अरेस्ट

रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 धंधेबाज अरेस्ट

4 hours ago
झारखंड सरकार ने DPMU में 33 अफसरों का किया ट्रांसफर, जमीन सर्वे में तेजी लाने का प्लान

झारखंड सरकार ने DPMU में 33 अफसरों का किया ट्रांसफर, जमीन सर्वे में तेजी लाने का प्लान

4 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Saturday, May 24, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

December 9, 2022

उपचुनाव : पांच राज्यों की दो विधानसभा सीटों पर BJP को मिली जीत

News Aroma Mediaby News Aroma Media
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A
BJP

नई दिल्ली: पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By-Election) में BJP ने दो, रालोद ने एक, Congress ने दो, बीजू जनता दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

वहीं लोकसभा (Lok Sabha) की मैनपुरी (Mainpuri) सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव ने बड़े अंतर से विजय पताका फहराया है। इन सभी सीटों पर BJP मुख्य मुकाबले में थी।

उपचुनावः उप्र की रामपुर सीट पर BJP, खतौली में सपा गठबंधन उम्मीदवार विजयी, डिम्पल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से जीता चुनाव

RelatedPosts

रांची: जनजातीय क्षेत्रों में संस्कारयुक्त शिक्षा की पहल सराहनीय: राज्यपाल

रांची: जनजातीय क्षेत्रों में संस्कारयुक्त शिक्षा की पहल सराहनीय: राज्यपाल

May 21, 2025
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 23 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

झारखंड में यहां 14 ट्रेनें रद्द, कई रूट डायवर्ट

May 19, 2025
Donald Trump

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

May 17, 2025

उत्तर प्रदेश (UP) में खतौली और रामपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। रामपुर सीट पर BJP जीती है और खतौली सीट पर सपा समर्थित रालोद उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

दोनों विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद उपचुनाव कराए गए। रामपुर में BJP उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज कर इतिहास (History) रचने का काम किया है।

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की खतौली सीट पर सपा समर्थित रालोद उम्मीदवार मदन भैया ने जीत दर्ज की है। मदन भैया ने BJP उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को हराया।

वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव (Dimple Yadav) ने बड़ी निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। उनकी भी जीत करीब-करीब पक्की हो गयी है।

बिहार के कुढ़नी में लहराया भाजपा का परचम

बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव में BJP के केदार गुप्ता ने महागठबंधन (Grand Alliance) के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को हरा दिया है।

इस चुनाव में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जोर-शोर से प्रचार किया था लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

कुढ़नी में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतों की गिनती 23 राउंड तक चली। नौ राउंड की गिनती में जहां भाजपा के केदार गुप्ता आगे रहें, वहीं 10 वें राउंड से 18 वें राउंड तक जदयू के मनोज कुशवाहा ने बढ़त बनाई थी।

आखिर के पांच राउंड तक केदार गुप्ता ने बढ़त बनाते हुए महागठबंधन के मनोज कुशवाहा को पटखनी देते हुए 3645 मतों से चुनाव जीत लिया। मतगणना में भाजपा को 76653 जबकि जदयू को 73008 वोट मिले। जीत का अंतर 3645 का रहा।

छत्तीसगढ़ : भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 21,171 मतों से हराया

भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया है।

इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। हालांकि, अभी जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन कांग्रेस दफ्तर के बाहर जमकर आतिशबाजी करके मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

मतगणना परिणामों में भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम दूसरे स्थान पर रहे हैं। आदिवासी समाज के निर्दलीय उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम तीसरे स्थान पर रहे।

जीत के बाद सावित्री मंडावी ने रोड शो करके जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वो जनता की उम्मीदों पूरी करने की कोशिश करेंगी।

उपचुनाव में कुल 1,41,662 वोट पड़े थे, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को 65,479 वोट, भाजपा उम्मीदवार को 44308 वोट और आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम को 23,417 वोट मिले हैं। नोटा में 4251 मत पड़े हैं।

राजस्थान : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस के अनिल शर्मा की हुई जीत

राजस्थान के चूरू जिले का सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 696 वोटों से हराया है।

वहीं, आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं।

अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले। जबकि, भाजपा के अशोक पींचा को 64 हजार 505 और आरएलपी के लालचंद मूंड को 46 हजार 753 वोट मिले।

सरदारशहर के विधायक चुने गए अनिल शर्मा यहां के पूर्व विधायक भंवरलाल के बेटे हैं। उन्होंने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कांग्रेस ने उपचुनावों में जीत के अपने रिकॉर्ड को भी कायम रखा है।

ओडिशा : पद्मपुर विधानसभा उप चुनाव में बीजद की भारी जीत

ओडिशा के पद्मपुर विधानसभा उप चुनाव में बीजू जनता दल ने विजय प्राप्त की है । बीजद प्रत्याशी व दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी वर्षा सिंह बरिहा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को 42 हजार से अधिक मतों से पराजित किया ।

वर्षा को एक लाख 20 हजार 807 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के प्रदीप पुरोहित को 78 हजार 128 वोट हासिल हुए । कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभूषण साहू को केवल 3594 वोट हासिल हुए हैं तथा उनका जमानत जब्त हो गया है ।

उल्लेखनीय है कि पद्मपुर के विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन (Death) के कारण यह सीट रिक्त हुई थी । पांच दिसंबर को इस सीट के लिए उप चुनाव हुआ था । इस उप चुनाव में रिकार्ड 81.29 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया ।

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

मैनपुरी का चुनाव परिणाम 2024 के लिए संदेश: अखिलेश यादव

Next Post

रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दो बूथों का किया निरीक्षण

Next Post
Chief Electoral Officer

रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दो बूथों का किया निरीक्षण

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.