Latest NewsकरियरTeacher Jobs 2021 : शिक्षक पद पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार के...

Teacher Jobs 2021 : शिक्षक पद पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार के लिए सुनहरा मौका, 8393 पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षक पद पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए सुनहरा मौका है।

स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, पंजाब सरकार ने प्री प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 11 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

इस प्रक्रिया के माध्यम से प्री प्राइमरी टीचर (NTT) के कुल 8393 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Teacher Jobs 2021 : शिक्षक पद पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार के लिए सुनहरा मौका, 8393 पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी

शिक्षक पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

इसके अलावा एनसीटीई (NCTE), भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सरी टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में न्यूनतम 1 साल का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए।

साथ ही एजुकेशन प्रोवाइडर, एजुकेशन वॉलिंटियर, एजुकेशन गारंटी स्कीम वॉलिंटियर (EGSV) आदि के रूप में तीन साल का अनुभव होना चाहिए।

विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Punjab NTT Recruitment 2021 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

जबकि, एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

इसके अलावा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, ओडीशा ने टीजीटी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in के माध्यम से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

ओडीशा टीजीटी भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर 2020 के तीसरे हफ्ते में आयोजित किए जाने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...