BCI ने LLB फाइनल ईयर के छात्रों को बार परीक्षा में बैठने की दी अनुमति, सुप्रीम कोर्ट में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BCI Allow for Bar Exam : शुक्रवार को भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI) ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि LLB अंतिम वर्ष के छात्रों को वकील के रूप में पंजीकृत होने के लिए होने वाली अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIB) में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है।

परीक्षा में बैठने संबंधी नियम तैयार

BCI ने शीर्ष अदालत को बताया कि अगले साल से होने वाली अखिल भारतीय Bar Exam में अंतिम वर्ष के छात्रों को शामिल होने देने के लिए नियम तैयार हैं। पीठ के समक्ष BCI की ओर से पेश अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

अधिवक्ता ने पीठ को सूचित किया कि 20 सितंबर को अदालत द्वारा पारित अंतरिम आदेश का पालन कर दिया गया है। साथ ही कहा कि आदेश के पालन में 25 सितंबर को अधिसूचना जारी कर LLB अंतिम वर्ष के छात्रों को भी बार की परीक्षा में शामिल होने देने की अनुमति दे दी है।

पीठ को बताया गया कि अगले साल से होने वाले अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए, नियम तैयार हैं, हमें बस हितधारकों के समक्ष रखना है।

अब मामले की सुनवाई स्थापित

इसके लिए BCI ने पीठ से 4 सप्ताह का समय देने की मांग की। इसके बाद पीठ ने इसके बाद BCI को समुचित समय देते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

Supreme Court ने 20 सितंबर को BCI को अंतिम वर्ष के LLB छात्रों को बार परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुमति देने का आदेश दिया था।

पीठ ने कहा था कि अंतिम वर्ष के छात्रों को ‘असहाय’ नहीं छोड़ा जा सकता है।

पीठ ने कहा था कि यदि अंतिम वर्ष के छात्रों को इस साल AIBE में बैठने की अनुमति नहीं दी गई तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए।

Share This Article