गाजर का अचार : सर्दी में सबसे आसान तरीके से बनायें, सुखाने के लिए ज्यादा धूप की जरुरत नहीं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गाजर का अचार: गाजर का अचार किसी भी मौसम में बनाया जा सकता है। खाने का जायका अचार बढ़ा देता है। वहीं, ऐसे कई लोग होते हैं जिनका खाना अचार के बिना पूरा ही नहीं होता है।

ऐसे में सर्दी के मौसम में आम का अचार बनाना मुश्किल है लेकिन गाजर का अचार किसी भी मौसम में बनाया जा सकता है क्योंकि इसे सुखाने के लिए ज्यादा धूप की जरुरत नहीं होती।

सर्दी में गाजर का अचार नहीं खाया तो क्या खाया, यह है बनाने का सबसे आसान  तरीका - If you do not eat carrot pickle in winter, then what is the easiest

आइए, जानते हैं कैसे बनाएं गाजर का अचार-  

सामग्री : 

आधा किलो गाजर

करीब पांच चम्मच पिसी हुई राई

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच हल्दी

आधा चम्मच हींग

एक चम्मच नींबू का रस

सरसों या जैतून का तेल

नमक स्वादानुसार

विधि : 

गाजर को छीलकर उसे साफ कर लें। उसे दो-दो इंच लंबे टुकड़ों में काट लें।

इन टुकड़ों पर लगा पानी अच्छी तरह सूख जाने दें। हो सके, तो इसे एक दिन धूप दिखा लें। वरना अचार के खराब हो जाने की आशंका रहेगी।

जितनी भी सामग्री है उसे एक जार में गाजर के साथ मिलाकर रख दें।

जार को सूरज की रोशनी में रख दें, अचार तैयार हो जाएगा। इसमें दो से तीन दिन लगेंगे।

आप चाहें तो इसमें बीच से कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।

Share This Article