अधिवक्ता राजीव कुमार से CBI की टीम ने की पूछताछ

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: CBI की टीम ने बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के वकील राजीव कुमार (Rajiv Kumar) से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की।

दरअसल, अधिवक्ता राजीव कुमार पर केस मैनेज करने के नाम पर 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले की जांच CBI की टीम कर रही है।

CBI ने राजीव कुमार से इस मामले से संबंधित कई बिंदुओं पर पूछताछ की। CBI अब अफसरों और न्यायिक अधिकारियों को तथाकथित तौर पर पैसे देकर केस मैनेज कराए जाने से संबंधित मामले की भी जांच करेगी।

संजय द्विवेदी की कोर्ट ने मामले की CBI जांच का आदेश दिया था

उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गत 31 जुलाई को 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार पर वहां हेयर स्ट्रीट (Hair Street) थाने में व्यवसायी अमित अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल की शिकायत पर राजीव कुमार को कोलकाता में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में मनी लांड्रिंग की जांच के क्रम में ईडी ने अमित अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

ED ने प्रारंभिक जांच में इस मामले में दोनों को समान रूप से दोषी पाया था। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की कोर्ट ने मामले की CBI जांच का आदेश दिया था।

Share This Article