Latest Newsझारखंडरामगढ़ में पूजा पंडालों में लगेंगे CCTV, प्रवेश और निकास द्वार होगा

रामगढ़ में पूजा पंडालों में लगेंगे CCTV, प्रवेश और निकास द्वार होगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: जिले में दो वर्ष के बाद काफी छूट के साथ दशहरा (Dusshera) का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

इसमें पूजा समितियों के द्वारा भी भरपूर सहयोग किया जाएगा। यह बातें बुधवार को जिला स्तरीय शांति सह निगरानी समिति की बैठक में SP Piyush Pandey ने कही।

उन्होंने सभी शांति समिति एवं पूजा समिति सदस्यों से अनिवार्य रूप से पंडाल में CCTV की व्यवस्था रखने एवं इससे संबंधित सूचना लगाने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से सभी से पालन करने की अपील की

साथ ही पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार चिन्हित करने और वहां वालंटियर (Volunteer) प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया (Social Media) में अफवाह (Rumor) पर प्रथम दृष्टया उस पर विश्वास नहीं करने और तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी थाना व जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखने एवं किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से सभी से पालन करने की अपील की। उन्होंने बच्चों के भटकने के मद्देनजर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम (Public Address System) का अच्छी तरह से इस्तेमाल करने को कहा।

पर्व के दौरान किसी भी हालत में आपत्तिजनक गाने नहीं बजाने का निर्देश दिया

साथ ही लोगों को उनके बच्चों के पॉकेट में अभिभावक (Parents) के संबंधित पते व फोन नंबर डालने के प्रति जागरूक करने सहित अन्य उपायों की जानकारी दी।

अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में सभी को विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही समिति के सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक दिशा निर्देशों को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी हालत में आपत्तिजनक गाने (Offensive Songs) नहीं बजाने का निर्देश दिया।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...