कोल्हान के इस जंगल में हुआ IED ब्लास्ट, चपेट में आकर CRPF के ASI जख्मी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: सोमवार को सुबह में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुइड़ा जंगल (Kuida Jungle) के पास फिर आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) की खबर है।

इसकी चपेट में आकर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) 60 बटालियन के ASI देवेंद्र कुमार (ASI Devendra Kumar) जख्मी हो गए हैं। पश्चिमी सिंहभूम के SP आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है।

घायल ASI को Airlift करके रांची भेज दिया गया है। मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही गोइलकेरा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई थी.। इसमें कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार (Deepak Kumar) घायल हो गए थे।

सर्च अभियान के दौरान हुआ ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सोमवार को भी सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च अभियान (Search Operation) के लिए गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुइड़ा जंगल के पास अभियान चलाने जा रहे थी।

इसी क्रम में IED का स्प्लिंटर से ASI चोटिल हो गए। उनकी बायीं कान के पीछे चोट लगी है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।

कई इलाकों में बिछाया गया है आईईडी

SP ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के कई इलाकों में IED  बिछा रखे हैं।

CRPF 60 बटालियन के ASI इसी की चपेट में आ गये. सुरक्षा बलों के जवानों के साथ-साथ कई बार ग्रामीण भी नक्सलियों (Maoists) के बिछाये IED की चपेट में आ जाते हैं।

Share This Article