रांची के सीनियर एसपी के रूप में चंदन सिन्हा ने संभाली जिम्मेदारी, बोले…

शनिवार को रांची के सीनियर एसपी (Senior SP of Ranchi) के रूप में चंदन सिन्हा ने पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व SSP किशोर कौशल ने उन्हें पदभार सौंपा।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शनिवार को रांची के सीनियर एसपी (Senior SP of Ranchi) के रूप में चंदन सिन्हा ने पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व SSP किशोर कौशल ने उन्हें पदभार सौंपा।

विधि व्यवस्था पर देना होगा अधिक ध्यान

जिम्मेदारी संभालने के बाद नए SSP ने कहा, पुलिस निष्पक्ष, संवेदनशील और ठीक तरह से काम करेगी। विधि व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान होगा। संगठित अपराध को रोकना पहली प्राथमिकता होगी। राजधानी में क्राइम कंट्रोल के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी नजर होगी। हर इलाके के छोटे से बड़े अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिले में तैनात डीएसपी और थानेदार एक टीम के तहत काम करेंगे। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा।

Share This Article