HomeUncategorizedChandrayaan-2 ने चंद्रमा के बाहरी वातावरण में आर्गन-40 के वैश्विक वितरण का...

Chandrayaan-2 ने चंद्रमा के बाहरी वातावरण में आर्गन-40 के वैश्विक वितरण का अवलोकन किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरू: चंद्रयान-2 मिशन पर स्थित स्पेक्ट्रोमीटर चंद्र वातावरण संयोजन अन्वेषक-2 (चेस-2) ने चंद्रमा के वातावरण की बाहरी पतली परत में आर्गन-40 के वैश्विक वितरण का अब तक का पहला अवलोकन किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी।

इसरो ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ये पर्यवेक्षण चंद्रमा के बाहरी वातावरण (एक्जोफियर) के गतिविज्ञान और चंद्रमा की सतह के नीचे शुरुआती कुछ मीटर में रेडियोधर्मी गतिविधियों पर रोशनी डालते हैं।

‘एक्जोफियर’ किसी खगोलीय पिंड के ऊपरी वातावरण का सबसे बाहरी क्षेत्र है जहां घटक अणु और कण दुर्लभ तरीके से ही एक दूसरे से टकराते हैं।

बयान के अनुसार, कुछ गैस हैं जो सतह से एक्जोफियर के बीच संपर्क की प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण अन्वेषक की भूमिका निभाती हैं और आर्गन-40 (एआर-40) इसी तरह का एक अन्वेषक है जिससे चंद्रमा की बाहरी परत के गतिविज्ञान का अध्ययन किया जा सके।

एआर-40 की उत्पत्ति चंद्रमा की सतह के नीचे मौजूद पोटेशियम-40 (के-40) के रेडियोधर्मी विखंडन से होती है।

इसरो के अनुसार, चेस-2 अवलोकन चंद्रमा के भूमध्यरेखीय और मध्य अक्षांश क्षेत्रों में फैली एआर-40 की दैनिक और स्थानिक भिन्नता की जानकारी प्रदान करते हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...