सोनारपाड़ा चेकपोस्ट के पास चलाया गया चेकिंग अभियान

अभी तक 32 वाहनों से लगभग 45 हजार रुपए का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया है। रितेश कुमार ने हर टोटो चालक को आगामी 12 सितंबर तक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। नहीं तो जांच के क्रम में पाए जाने पर ऑनलाइन फाईन के साथ रजिस्ट्रेशन भी कराई जाएगी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: सोनारपाड़ा चेकपोस्ट के पास आज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में दो पहिया वाहनों से बिना हेल्मेट, ट्रिपल लोड एवं कागजात के अभाव में तथा चार पहिया वाहनों से सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान वसूला गया।

बता दें कि अभियान जिला सड़क सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के साथ उन्होंने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का भी निर्देश दिया।

45 हजार रुपए का जुर्माना वसूली

अभी तक 32 वाहनों से लगभग 45 हजार रुपए का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया है। रितेश कुमार ने हर टोटो चालक को आगामी 12 सितंबर तक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। नहीं तो जांच के क्रम में पाए जाने पर ऑनलाइन फाईन के साथ रजिस्ट्रेशन भी कराई जाएगी।

Share This Article