मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज भी नहीं जाएंगे ED ऑफिस, दिल्ली में…

अपडेट रिपोर्ट के अनुसार, CM शनिवार की सुबह 11.20 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली जाएंगे। वहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के निमंत्रण पर शाम 6.29 बजे जी-20 शिखर सम्मेलन के राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित रात्रि भोज में भाग लेंगे।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के जमीन घोटाले से जुड़े मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के तीसरे समन के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को शनिवार को ED ऑफिस में हाजिर होना था। लेकिन, आज भी वह उसके सामने पेश नहीं होंगे।

अपडेट रिपोर्ट के अनुसार, CM शनिवार की सुबह 11.20 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली जाएंगे। वहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के निमंत्रण पर शाम 6.29 बजे जी-20 शिखर सम्मेलन के राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित रात्रि भोज में भाग लेंगे।

इसके बाद वह रात 9.40 पर ​नई दिल्ली से रांची के लिए चलेंगे। रात 11.30 पर उनके रांची पहुंचने की उम्मीद है। इस तरह सीएम रांची स्थित ईडी कार्यालय नहीं जाएंगे।

CM को तीन बार मिल चुका है समन

गौरतलब है कि ईडी ने तीसरा समन कर 9 सितंबर को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची स्थित कार्यालय बुलाया था। इससे पहले ED हेमंत सोरेन को दो समन कर चुका है।

पूर्व में EDने समन कर 14 और 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों बार CM ED कार्यालय नहीं पहुंचे थे। पहली बार उन्होंने ED के समन को ही गैरकानूनी बता दिया था। दूसरी उन्होंने ईडी को जवाब दिया था कि वे समन के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय गए हुए हैं। जब तक सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं होती, जांच को स्थगित रखा जाए।

Share This Article