मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने दिया सक्सेशन म्यूटेशन के आवेदनों का निबटारा जल्द करने का निर्देश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) ने सक्सेशन म्यूटेशन के आवेदनों का निबटारा तेजी से करने का निर्देश सभी जिले के उपायुक्तों को दिया है।

मुख्य सचिव ने खतियानी रैयत (Khatiani Raiyat) के उत्तराधिकारियों के बीच आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज के लिए प्राप्त आवेदन के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है।

सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखा

सभी उपायुक्तों को उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखा है और अपने-अपने जिलों के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा है। जून-जुलाई 2022 तक सारे सक्सेशन म्यूटेशन (succession mutation) का काम पूर्ण करने का भी निर्देश दिया है।

अधिकतर जिलों में बहुत अधिक के रिजेक्शन के केस

सुखदेव सिंह ने यह भी कहा है कि अधिकतर जिलों में रिजेक्शन (Rejection) के केस बहुत अधिक है जो लंबित मामलों की संख्या कम करने के लिए किया गया प्रतीत होता है। ऐसे में जांच के बाद ही पूर्णत: संतुष्ट होने के बाद ही म्यूटेशन केस को रिजेक्ट किया जाना चाहिए।

Share This Article