Latest Newsबिहारमोतिहारी में चिमनी ब्लास्ट, अब तक 9 लोगों की हुई मौत, 15...

मोतिहारी में चिमनी ब्लास्ट, अब तक 9 लोगों की हुई मौत, 15 से ज्यादा घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मोतिहारी : जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। चंपापुर नरीरगिर चौक के समीप चिमनी ब्लास्ट से अब तक 9 लोगों की मौत गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पीएम मोदी (PM Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दुख जताया है। वहीं मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद का एलान किया।

मोतिहारी में चिमनी ब्लास्ट, अब तक 9 लोगों की हुई मौत, 15 से ज्यादा घायल - Chimney blast in Motihari, 9 people died so far, more than 15 injured

DM ने की सात लोगों की मौत और नौ के जख्मी होने की पुष्टि

मौसम प्रतिकू्ल होने के कारण घना कोहरा के बावजूद बचाव और राहत कार्य जारी है। घटनास्थल के पास जेनरेटर और लाइट की व्यवस्था की गई है। डीएम ने सात लोगों की मौत और नौ लोगों के जख्मी होने की पुष्टि की है।

घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी मची हुई है। लोग अपनों को ढ़ूढ़ने में लगे हैं। वहीं इस घटना में मरने वालों की संभावना बढ़ने की संभावना है।

कई लोग अभी भी लापता हैं। DM शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि ईंट भट्ठा का चिमनी गिरने से कई लोग दब गए। जिसमें सात लोगों की मौत हुई है और नौ लोग जख्मी हैं। मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से अनुग्रह अनुदान की राशी सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी। तत्काल बचाव और राहत कार्य जारी है। घटना की जांच भी करायी जाएगी।

मोतिहारी में चिमनी ब्लास्ट, अब तक 9 लोगों की हुई मौत, 15 से ज्यादा घायल - Chimney blast in Motihari, 9 people died so far, more than 15 injured

ईंट भट्ठा के संचालक इरशाद अहमद की हुई मौत

मृतकों में ईंट भट्ठा के संचालक इरशाद अहमद भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी डॉ। कुमार आशीष समेत कई अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। कई थाना की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। दस एंबुलेंस बचाव कार्य में लगाए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम बुलायी गई है। एसडीआरएफ और अग्निशमन दल की टीम मलवा को हटाकर उसमें दबे लोगों को निकालने में लगी है।

तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ चिमनी

मिली जानकारी के अनुसार दो पार्टनर ने मिलकर ईंट भट्ठा चिमनी का संचालन कर रहे थे। चिमनी तैयार हो गया और शुक्रवार को उसकी शुरुआत करने को लेकर उसमें आग लगायी गयी।

ईंट भट्ठा के शुरुआत को लेकर चिमनी पर हीं भोज का आयोजन किया गया था। जिस कारण वहां काफी लोग इकट्ठा थे और भट्ठा के उपर काम भी चल रहा था। भट्ठा को जलाने के कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ और ईंट-भट्ठा का चिमनी टूटकर नीचे गिर गया।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

चिमनी के नीचे गिरने से ईंट भट्ठा का एक बड़ा भाग ध्वस्त हो गया। इस घटना में कई लोग दब गए। जिस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में पांच लोगों का शव निकाला गया।

बचाव और राहत कार्य शुरु हुआ। उसके बाद मृतकों की संख्या बढ़ने लगी। अब तक कुल नौ लोगों का शव बरामद हुआ है। मलवे में दबे 15 लोगों को जिंदा निकाला गया। जिनका इलाज चल रहा है। जबकि कई लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...