Latest Newsविदेशनैंसी पेलोसी पर चीन ने लगाई पाबंदी

नैंसी पेलोसी पर चीन ने लगाई पाबंदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बीजिंग / टोक्यो: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन शांत नहीं हो रहा है।

अब चीन ने Nancy Pelosi और उनके परिवार पर पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के जापान पहुंचने के बाद जापान के PM फुमियो किशिदा भी गरजे हैं। उन्होंने चीन से क्षेत्रीय शांति को खतरा बताया है।

नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा (Taiwan Travel) से भड़का चीन अब व्यक्तिगत पाबंदियों पर उतर आया है।

चीन की धमकियों की परवाह किये बिना पेलोसी बीते मंगलवार को एक दिन के दौरे पर ताइवान गयी थीं।

तब से बौखलाया चीन ताइवान (China-Taiwan) पर तो पहले ही पाबंदियां लगा चुका था, अब शुक्रवार को नैंसी पेलोसी और उनके परिवार पर पाबंदियों का ऐलान (Announcement) कर दिया गया।

चीन के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पेलोसी का कृत्य चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर हस्तक्षेप की श्रेणी में आता है।

पेलोसी ने चीन की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास किया है। इसलिए पेलोसी व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ताइवान की ओर लक्षित चीन का सैन्य अभ्यास

इस बीच नैंसी पेलोसी Japan Travel पर पहुंची हैं। उनके जापान पहुंचने के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान की ओर लक्षित चीन का सैन्य अभ्यास एक ‘‘गंभीर समस्या’’ को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि China के इस कृत्य से क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

किशिदा ने यह बयान चीन द्वारा दागी गयी पांच मिसाइलें (5-Missiles) जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरने के बाद दिया है। इसे लेकर जापान और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...