चीन-ताइवान ने समुद्री सीमा पर तैनात की Anti Ship Missile

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ताइपे: अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की यात्रा के बाद चीन-ताइवान (China-Taiwan) के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद दोनों देशों ने अपनी समुद्री सीमा पर एंटी शिप मिसाइल तैनात कर दी हैं।

एक तरफ चीन समुद्री सीमा (Maritime border) में सैन्य अभ्यास के बहाने ताइवान पर दबाव बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ ताइवान की सेना का कहना है कि अभ्यास में हिस्सा ले रहे चीनी जहाज और विमान सैन्य अभ्यास के नाम पर हमले की तैयारी में हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ताइवान मिलिट्री ने 20 चीनी विमानों को चेतावनी देते हुए सीमा के बाहर खदेड़ दिया था।

इसके बावजूद ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास 14 चीनी जहाज लगातार गतिविधि कर रहे हैं। इसे देखते हुए ताइवान भी करीब से निगरानी बनाए हुए है।

युद्धपोत ताइवान की तटरेखा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी से नजर बनाए हुए हैं

ताइवान ने कहा कि चीन के खतरे को देखते हुए उसने भी Anti ship missiles और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें अपनी तटीय सीमा पर तैनात कर रखी हैं।

चीन ताइवान पर दबाव बनाने के लिए लगातार युद्धाभ्यास कर रहा है। उसने ताइवान को 6 तरफ से घेर रखा है। चीन के युद्धपोत ताइवान की तटरेखा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी से नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिका ने चीन के युद्धाभ्यास पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चीन की ये गतिविधियां शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं।

चीन का यह रवैया गैर-जिम्मेदाराना है। चीन को ताइवान जलडमरूमध्य (Taiwan strait) में शांति और स्थिरता बनाए रखने के हमारे प्रयासों से एतराज है जबकि दुनिया शांति चाहती है।

Share This Article