Latest Newsझारखंडझारखंड : दारोगा लालजी यादव खुदकुशी मामले में सीआइडी की जांच शुरू,...

झारखंड : दारोगा लालजी यादव खुदकुशी मामले में सीआइडी की जांच शुरू, सस्पेंशन से जुड़े कागजात व स्टेशन डायरी की जब्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांचीः पलामू के नावा बाजार थाने के दारोगा लालजी यादव के खुदकुशी मामले की सीआईडी जांच शुरू हो गई है।

इस क्रम में सीआईडी की टीम नावा बाजार थाना पहुंची। यहां दिवंगत दारोगा के सस्पेंशन से जुड़े कागजात व स्टेशन डायरी समेत अन्य डाॅक्यमेंट्स की फोटो काॅपी टीम ने जब्त की।

वहीं, दारोगा ने जिस रूप में खुदकुशी की थी, सीआईडी ने उसे खुलवाकर भी तहकीकात की।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सीआइडी अलग से प्रारंभिक जांच कर रही है। टीम शुक्रवार को रांची पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

क्या है मामला

बता दें कि दारोगा लालजी यादव को पलामू डीटीओ के साथ विवाद होने के बाद एसपी ने सस्पेंड कर दिया था।

वहीं, दारोगा की खुदकुशी के बाद परिजनों ने पलामू एसपी चंदन सिन्हा, डीटीओ अनवर हुसैन, एसडीपीओ सुरजीत कुमार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि प्रताड़ना के कारण ही लालजी ने आत्महत्या कर ली।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...