Latest NewsUncategorizedचंपावत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरेंगे सीएम धामी

चंपावत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरेंगे सीएम धामी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देहरादून: सोमवार नौ मई को सीएम पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले ही चंपावत में भाजपा के दिग्गज नेता डेरा जमा लेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना हो गए।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव को भाजपा हल्के में नहीं लेगी। पार्टी इस चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड बनाना चाह रही है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने प्रतिद्वंद्वी दलों के प्रत्याशी चाहे जैसे भी हों, पार्टी पूरी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ेगी।

नौ मई को सीएम धामी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले ही चंपावत में भाजपा के दिग्गज नेता डेरा जमा लेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना होंगे। पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री भी मुख्यमंत्री के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना होंगे। उनके अलावा कुछ और मंत्रियों के भी चंपावत जाने की तैयारी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, पार्टी ने प्रत्याशी के नाम और सिंबल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक भव्य जनसभा भी होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चंपावत की जनता से समर्थन की अपील करेंगे।

नामांकन के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चंपावत में ही चुनाव प्रचार की रणनीति को धार देने के लिए वहां डेरा जमाएंगे। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री, धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास पहले से ही चुनावी मोर्चे पर डटे हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकतार्ओं की टीम भी मोर्चा संभालेगी।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...