• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

CM हेमंत बोले- सरकार युवाओं को रोजगार और व्यापार में हर तरह से सहयोग करेगी

3 years ago
ED-RAID

ED ने 800 करोड़ के GST घोटाले में 60 लाख जब्त, मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा रिमांड पर

4 hours ago
अवैध खटालों पर रांची नगर निगम की सख्ती, 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला

अवैध खटालों पर रांची नगर निगम की सख्ती, 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला

4 hours ago
मोरहाबादी वेंडर मार्केट के लिए 27 मई को लॉटरी, बिरसा मुंडा के नाम पर रखने का प्रस्ताव

मोरहाबादी वेंडर मार्केट के लिए 27 मई को लॉटरी, बिरसा मुंडा के नाम पर रखने का प्रस्ताव

4 hours ago
डोरंडा पत्थर रोड विवाद में मंत्री इरफान अंसारी ने SSP से की बात, थानेदार दीपिका प्रसाद पर कार्रवाई का आदेश

डोरंडा पत्थर रोड विवाद में मंत्री इरफान अंसारी ने SSP से की बात, थानेदार दीपिका प्रसाद पर कार्रवाई का आदेश

4 hours ago
बाइक सवार अपराधियों ने छीनी सोने की चेन, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज

बाइक सवार अपराधियों ने छीनी सोने की चेन, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज

4 hours ago
बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीना, लोअर बाजार थाने में FIR दर्ज

बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीना, लोअर बाजार थाने में FIR दर्ज

4 hours ago
निकिता दत्ता और उनकी मां COVID-19 पॉजिटिव

निकिता दत्ता और उनकी मां COVID-19 पॉजिटिव

4 hours ago
सिपेट में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

सिपेट में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

5 hours ago
हेमंत सोरेन की स्वीडन और स्पेन यात्रा पर 18 को होंगे रवाना

श्रावणी मेला की तैयारी के लिए 23 मई को CM हेमंत सोरेन की उच्चस्तरीय बैठक

20 hours ago
HAMMER

JPSC घोटाला : DSP शिव कुमार की अग्रिम जमानत पर CBI कोर्ट में सुनवाई टली, 23 मई को अगला डेट

20 hours ago
Weather

झारखंड में 27 मई तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

20 hours ago
PM मोदी ने झारखंड के तीन Modern रेलवे स्टेशनों का किया Virtual उद्घाटन

PM मोदी ने झारखंड के तीन Modern रेलवे स्टेशनों का किया Virtual उद्घाटन

20 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Friday, May 23, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

December 15, 2021

CM हेमंत बोले- सरकार युवाओं को रोजगार और व्यापार में हर तरह से सहयोग करेगी

News Aroma Mediaby News Aroma Media
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में जल्द ही स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी, जहां नौजवानों को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल होगी।

स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता के साथ परीक्षाओं में शामिल किया गया है। युवा अपनी भाषा के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व सरकार ने बैंक प्रबंधन से पूछा कि क्यों आदिवासी समुदाय को लोन नहीं मिलता है। बैंक प्रबंधन लीक से हटकर व्यवस्था करें, ताकि आदिवासी समुदाय व्यापार समेत अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

RelatedPosts

ED-RAID

ED ने 800 करोड़ के GST घोटाले में 60 लाख जब्त, मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा रिमांड पर

May 23, 2025
अवैध खटालों पर रांची नगर निगम की सख्ती, 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला

अवैध खटालों पर रांची नगर निगम की सख्ती, 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला

May 23, 2025
मोरहाबादी वेंडर मार्केट के लिए 27 मई को लॉटरी, बिरसा मुंडा के नाम पर रखने का प्रस्ताव

मोरहाबादी वेंडर मार्केट के लिए 27 मई को लॉटरी, बिरसा मुंडा के नाम पर रखने का प्रस्ताव

May 23, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में बुधवार को आयोजित ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित मेगा ऋण, परिसंपत्ति, अनुदान और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के नौजवान राज्य को मान-सम्मान के साथ आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं को सरकार हर तरह से रोजगार और व्यापार में सहयोग करेगी। यह सरकार का संकल्प है।

उन्होंने कहा, “ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। आज सुदूर गांव तक पदाधिकारी पहुंच रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर हो सके।

देश के अन्य राज्य अपनी परंपरा संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें भी तेजी से आगे चलना होगा, नहीं तो पीछे छूट जायेंगे। आप सभी से आग्रह है कि आगे आयें और योजनाओं का लाभ लें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण काल से झारखंड बाहर निकल रहा है। संक्रमण के दौरान राज्य को दिशा देने की कार्ययोजना बनी। इसका प्रतिफल है कि सरकार आपके द्वार योजनाएं लेकर आयी है, जहां चंद मिनटों में समस्या का समाधान हो रहा है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। यहां के आदिवासी, मूलवासी, जल, जंगल और जमीन की रक्षा एवं लोगों के अधिकारों के लिए वीर सपूतों ने खुद को कुर्बान कर दिया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। उनके सपनों को पूरा करने के लिए सरकार जरूरतमंदों के दरवाजे तक पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विडंबना है कि 20 वर्ष में दिव्यांगजनों की पहचान नहीं हो सकी। सरकार सभी दिव्यांग को पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है।

ऐसे में सभी दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें पेंशन दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोरोना से मृत परिवार के मुखिया के आश्रितों को 50 हजार रुपये सहयोग राशि देने का कार्य सरकार कर रही है। यह कार्य सभी जिलों में किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पांच लाख 34 हजार 752 लाभुकों के बीच 14 अरब 43 करोड़ से अधिक राशि की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल अंसारी, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, कोल्हान प्रमंडल के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पदाधिकारी, विभिन्न गांव और पंचायतों से आये ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित थे।

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

बाबा वैद्यनाथ मंदिर में साफ-सफाई करनेवाले कर्मी बोले- हेमंत सरकार नहीं दे रही वेतन, परिवार चलाना और बच्चों को पढ़ाना हुआ मुश्किल

Next Post

रांची यूनिवर्सिटी में ऐड-ऑन कोर्स के रूप में जापानी भाषा पढ़ाने की हो रही तैयारी

Next Post

रांची यूनिवर्सिटी में ऐड-ऑन कोर्स के रूप में जापानी भाषा पढ़ाने की हो रही तैयारी

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.