विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे CM हेमंत सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सोमवार को कर्नाटक में विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक (Two Day Meeting) में शामिल होने मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोमवार को बेंगलुरु पहुंचे।

मुख्यमंत्री रांची से दोपहर ढाई बजे विमान से बेंगलुरू के लिए रवाना हुए। पहले दिन की बैठक शाम छह बजे से शुरू हुई।

18 जुलाई को दिन के 11 बजे से आधिकारिक बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की अयक्षता में होगी। बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 26 दलों के नेता भाग ले रहे हैं।

UPA गठबंधन का नया नाम दिया जाएगा

इस बैठक में विभिन्न राज्यों में लोकसभा सीटों को लेकर सीट शेयरिंग (Seat Sharing) पर चर्चा होगी। साथ ही UPA गठबंधन का नया नाम दिया जाएगा। वर्तमान में गैर भाजपा फ्रंट का नाम यूपीए है।

इसमें तब्दीली की जा सकती है। इसके साथ ही गठबंधन का एक मुख्य संयोजक या चेयरमैन पर भी मुहर लग सकती है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Share This Article