Latest NewsझारखंडCM हेमंत सोरेन ने की कांटाटोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य...

CM हेमंत सोरेन ने की कांटाटोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा, स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार को राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर (Kantatoli Flyover) और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

CM ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर (Sirom Toli Flyover) के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम (Traffic System) व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं (Technical Aspects) की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों Flyover के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश

CM ने दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग (Utility Shifting) को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए।

CM ने अभियंताओं से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन (Technical Glitch) आ रही है तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए।

उन्होंने कहा कि दोनों ही Fly Over का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटा टोली और सिरम टोली (Sirom Toli) फ्लाई ओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, CM की प्रधान सचिव वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग (Road Construction Department) के सचिव सुनील कुमार मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...